इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा ने सोमवार को कैस्त स्थित धर्मशाला में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन किया गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा का प्रदर्शनबैठक में विचार-विमर्श राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे करीब आधा दर्जन नेताओं के संबंध में पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से सुझाव और राय ली। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर काम करना होगा।भाजपा पर आरोप आर...