इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामलीला कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर पहली घटना देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने हुई। गांव नगला रामसुंदर निवासी 45वर्षीय संजय नगर की रामलीला में आयोजित कार्यक्रम देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए।दूसरी घटना अहेरीपुर, निवासी 65वर्षीय पप्पू खां बाइक से बेटी के घर कटफोरी जा रहे थे वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हादसों में दो घायल, एक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...