Etawah Auraiya News: राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों पर गूंजती तालियां और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान पंडाल। भक्ति, उत्साह और उल्लास के इसी माहौल के बीच रविवार को ऊसराहार में दस दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद का प्रभावशाली मंचन हुआ। इस दौरान कानपुर के विद्वान गोपाल अवस्थी और भगवताचार्य अमरदीप अवस्थी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.