Etawah Auraiya News: रामलीला समिति की शिव बारात आज
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री राम लीला समिति के महामंत्री संजय दुबे एड ने बताया कि राम लीला महोत्सव का शुभारंभ 6 को भगवान शंकर जी की बारात से होगा। बारात मोहल्ला जटपुरा से शुरू होकर तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, नया शहर चौराहा, रामगंज चौराहा, कटरा सेवा कली, झम्मन लाल की कलारी, मकसूदपुरा, पुराना जनाना अस्पताल होते हुए जटपुरा में समाप्त होगी। समिति से जुड़े जगदम्बा प्रसाद निगम, संतोष पोरवाल, अनिल चौधरी, रमाकान्त सिंह, मोहित दुबे, आशीष सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा, नवनीत निगम, संजू चौधरी, मोहित दीक्षित, मनू शर्मा, मोनू शर्मा आदि ने अधिक से अधिक लोगों से शिव बारात में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.