इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मंडी में रात को रामलीला देखने के बाद युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रामीलीला देखने के बाद पंडाल के पीछे ही सो गया था और सर्दी से बचने को त्रिपाल ओढ़कर सोया था। वह मंडी में ही मजदूरी करता था। नई मंडी में रामलीला चल रही है। 55 साल के शिव कुमार पाल भी गुरुवार की रात को रामलीला देखने पहुंचा था। रामलीला खत्म होने के बाद वह घर न जाकर पंडाल के पीछे ही सो गया। देर रात को सर्दी लगी तो उसने पंडाल में लगी त्रिपाल को ही ओढ़ लिया। सुबह मंडी में ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो गई। इसी दौरान एक ड्राइवर ने त्रिपाल ओढ़कर लेटे शिव कुमार पाल को कुचल दिया। लेकिन उसके कुचलने की जानकारी काफी देर बाद जब आढ़ती पहुंचे और त्रिपाल हटाया तब लोगों को हुई। इसके बाद मंडी में हड़कंप म...