इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर कस्बे के नगला बनी में 24 वर्षीय राम नारायण के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गैर इरादतन हत्या करने के मामले में बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों को चंद्रपुरा बंबा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगला बनी में राम नारायण के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र चंद्रपुरा बंबा के पास कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर कस्बा इंचार्ज किरन पाल सिंह को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: युवक की पिटाई से मौत पर परिजनों में उबाल, आरोपी के घर के बाहर रखा शव पुलिस टीम ने मौके से दीप चंद्र, राम नर...