Etawah Auraiya News: रात में सड़कों पर पुलिस ने किया गश्त
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। त्योहारों के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने रात में शहर की सड़कों पर गश्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वाल ने शहर में पैदल गश्त किया। शहर के प्रमुख बाजार के साथ ही अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स में पैदल मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों और आने-जाने वालों से भी बातचीत की उनसे कहा कि पुलिस उनके साथ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों के मौसम में पैदल गश्त का यह सिलसिला जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.