इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बारिश का मौसम बीत जाने के बाद में बिजली की व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। रात के समय बिजली गायब रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है। ऊसराहार क्षेत्र के गांवों में पूरी रात में सिर्फ चार घंटे बिजली आई। इसके कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। ऐसा करीब एक सप्ताह से चल रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो कभी कहते हैं कि ऊपर से कटौती है तो कभी फाल्ट होने की बात कही जाती है। एक बार फाल्ट हुआ तो तीन-चार घंटे के लिए बिजली गायब हो जाती है। सुनील कुमार, अवनीश कुमार, सुरेश चंद्र, सर्वेश का कहना है कि अब तो रात में बिजली के दर्शन भी मुश्किल हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...