इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बारिश के कारण गुरुवार सुबह बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। हालांकि दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई लेकिन बिजली घरों में पानी भर जाने और मौसम में नमी होने के कारण रात में भी बिजली व्यवस्था सही नहीं हो पाई। बार-बार फाल्ट होते रहे और बिजली जाती रही। रामलीला रोड फीडर से संबंधित एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी में रात में तीन बार में करीब डेढ़ घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद हुई। जैसे ही फाल्ट की मरम्मत करके सप्लाई चालू की जाती दूसरी जगह फाल्ट हो जाता । इसी तरह सुंदरपुर फीडर पर भी लोग परेशान रहे यह फीडर तीन दिनों से परेशान कर रहा है। गुरुवार की रात में भी यहां ट्रिपिंग होती रही जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित रही, हालांकि कर्मचारी रात में भी मरम्मत में जुटे रहे। लेकिन बिजली की आवाजाही ने...