इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। रात में फाल्ट के कारण अलग-अलग समय पर मोहल्लो की बिजली गायब होने के चलते लोग परेशान रहे। लाइन पार क्षेत्र में अशोक नगर और गांधीनगर की लाइट फाल्ट हो जाने के कारण चली गई और मरम्मत के बाद करीब 1 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी ।इसी तरह रामलीला फीडर से संबंधित एकता कॉलोनी और विकास कॉलोनी में भी फाल्ट के चलते बिजली चली गई। इसके कारण लोग परेशान रहे हालांकि रात में ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत करके सप्लाई बहाल कर दी लेकिन इसमें 1 घंटे से अधिक का समय लग गया। मैनपुरी फाटक फीडर से संबंधित आवास विकास और सिविल लाइन में भी फाल्ट के कारण बिजली का आना जाना लगा रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है की बारिश के कारण बिजली सप्लाई में बाधा आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...