इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: महेवा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के मजरा नगला खांद में सोमवार की रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही तेज आवाज के साथ इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार की पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। नगला खांद निवासी दयाहरन का कच्चा मकान सोमवार रात अचानक धराशायी हो गया। रात के समय अचानक मकान गिरने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जब मलबे को देखा गया तो उसमें रखा चूल्हा, अनाज, भूसा और खाने-पीने सहित गृहस्थी का अन्य जरूरी सामान दबा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- Banda News: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, परिवार और मवेशी बाल-बाल बचे पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद और आवास योजना के तहत राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Au...