इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। क्षेत्र के राजपुर में सौरभ दुबे के पुत्र जन्म के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्टृय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने सौरभ दुबे के परिवार से मुलाकात कर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य, की कामना की। शिवपाल के राजपुर पहुंचने पर परिवारजनों और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, आशुतोष टोनू यादव, पूर्व प्रधान देशराज सिंह, कपिल प्रजापति, शैलेंद्र आरव, अभिषेक प्रजापति, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, बिल्ले राजपूत, अमन शिवपालवादी, पंचायत सहायक अंकित रॉकी समेत परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...