इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में राखी की पूर्व संध्या पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह व उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक राखियाँ तैयार कीं। अनेक विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली एवं स्वनिर्मित राखियाँ भी बनाईं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने पूरी लगन एवं कल्पनाशीलता के साथ अपनी राखियों को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें- सेविन हिल्स इंटर कॉलेज में मना रक्षाबंधन का सां...