इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गाँव नगला इन्छा स्थित संतोष एग्रो राइस मिल में सोमवार सुबह हादसा हो गया। मशीन पर काम कर रहे मिस्त्री की बनियान चलती मशीन की शाफ्ट में फंस गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मिस्त्री को साथी कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 26 वर्षीय दीपक उर्फ विक्रम निवासी लालपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी छह सितंबर से राइस मिल में मशीन मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: राइस मिल में मशीन की सॉफ्ट में फंसी बनियान, मिस्त्री की मौत हादसे का विवरण सोमवार सुबह करीब 10 बजे मशीन पर काम करते समय उसकी बनियान अचानक शाफ्ट में फंस गई। हादसे के बाद मिल में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने मशीन बंद कर साफ्ट से हटाकर अस्...