इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा सफारी पार्क को लेकर लोगों के उत्साह में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। यही कारण है कि सफारी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने सफारी पार्क का निरीक्षण किया। अब दीपावली का त्यौहार आने को है ऐसे में सफारी पार्क में पर्यटकों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके लिए सफारी पार्क में तैयारी भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...