इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। महेवा विकास खंड के गांव रतनपुरा में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के गुरदीप पाल, इरशाद, अश्वनी यादव, नीरज तोमर आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। बिजली के अभाव में रात में नींद नहीं आ रही और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 40 घंटे से फुंका ट्रांसफार्मर, 500 ग्रामीणों की बिजली गुल इससे ग्रामीणों में नाराजगी है...