इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में आचार्य विराग सागर महाराज एवं इटावा गौरव आचार्य प्रमुख सागर महाराज के आशीर्वाद तथा मुनि विशल्य सागर महाराज के सान्निध्य में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान सायंकाल श्रीजी एवं मुनि विशल्य सागर महाराज की भव्य महाआरती संगीत के साथ की गई। इसके बाद दीक्षार्थियों की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंसारी टोला निवासी रचना दीदी, रंगलाल पंसारी परिवार की बहू, सहित दर्शन भैया, उर्मिला दीदी एवं सुशीला दीदी की श्रद्धालुओं ने पंचमेवा एवं विभिन्न पूजन सामग्री से गोद भराई कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।इससे पूर्व लालपुरा जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रंगलाल चौराहा, राजगंज चौराहा, कोतवाली चौराहा...