Etawah Auraiya News: यूपीयूएमएस के रेजिडेंट डॉक्टरो ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य रेजिडेंट चिकित्सकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय, एकजुटता और आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करना तथा परिसर में उत्सवधर्मिता एवं सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह का शुभारंभ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधिवत आरती के साथ हुआ। कुलपति डा.अजय सिंह ने रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ मिलकर आरती की, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण हो गया। इस सामूहिक आयोजन ने दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ आपसी एकता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश दिया।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.