इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के बर्न वार्ड में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद उमर को मातृ देखभाल से संबंधित दो अभिनव उत्पादों के लिए भारत सरकार ने डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, व्यावहारिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोहम्मद उमर को पहला डिज़ाइन पेटेंट 'मैटरनल केयर वर्कस्टेशन और दूसरा 'मैटरनल केयर बैंड के लिए आवेदन करने पर प्रदान किया गया है। इन उत्पादों की परिकल्पना माताओं की देखभाल से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने तथा स्वास्थ्यकर्मियों को दैनिक देखभाल संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।मोहम्मद उमर द्वारा विकसित इन डिज़ाइनों को औपचारिक मान्यता प्राप्त होना विश्वव...