इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के कटरा बिल्लोचियान में घर के बाहर खड़ी युवती से अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी कमल भाटी के अनुसार राबिया पुत्री सलामुद्दीन ने तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोहल्ले के फैजान, मुरसलीन, छोटे पुत्रगण ईनुश और बिलाल वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर राबिया के भाई आकाश, जीशान और मां गुड्डी मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी डंडों से मारपीट की। इस दौरान आकाश के सिर में चोट लग गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ग...