Etawah Auraiya News: युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के एक ग्राम से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती एक सप्ताह पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने आशंका जताई है कि युवती किसी के साथ चली गई है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई हो सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है जो त्रिनेत्र और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से भी उसकी तलाश की जा रही हैउसका फोटो व विवरण आसपास के थानों को भेजा गया है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.