इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर।थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पूर्व लापता हुई युवती को पुलिस ने नोयडा से बरामद कर लिया। युवती ने तीन लोगों पर इटावा से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक युवक को मोटी रकम में बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 सितंबर को दवा लेने निकली एक युवती इटावा से अचानक लापता हो गई थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की थी। काफी खोजबीन के बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लापता युवती को नोएडा से सोमवार रात को बरामद कर लिया। युवती ने अपने बयान में बताया की इटावा में दवा लेने गई थी। थ्री व्हीलर से उतरकर वह चलने लगी, तो तीन युवक उसको बेहोश करके अपने साथ ले गए। उसकी जब आंख खुली तो ...