इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: सैफई। थाना क्षेत्र के डेराबंजारा गांव में एक युवती ने जहर खा लिया। परिजन उसको लेकर सैफई अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पड़ोसी युवक को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डेराबंजारा निवासी युवती अंजली शनिवार सुबहखेत पर गई थी। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर पहुंचे और उसको आनन फानन में सैफई अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की मां यशोदा ने आरोप लगाया कि पड़ोस का पवन कुमार उसकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया। मां का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी ने पड़ोसी पवन कुमार द्वारा परेशान करने की जानकारी दी। उपचार के दौरान ब...