Etawah Auraiya News: युवतियों पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। फक्कड़पुरा तिराहे के पास राह चलती महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को अभद्र टिप्पणियां करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम आंशू खान निवासी आलम पुर नगला नरिया बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं से अशोभनीय बातें कर रहा था,जिससे वे शर्मिंदगी महसूस कर रही थीं। आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मनचले पर पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं से अश्लील हरकत करते गिरफ्तार यह भी पढ़ें- महिलाओं से अश्लील हरकत करते गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.