Etawah Auraiya News: युवक से मारपीट में तीन को चार-चार साल की सजा
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। युवक के साथ मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट पहुंचाने वाले तीन लोगों को कोर्ट ने चार चार साल की सजा सुनाई है। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में मारपीट के मामले में राहुल कुमार, गणेश, विकास पुत्रगण रामनरेश के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिए थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर राहुल, गणेश व विकास को चार चार की सजा सुनाई। साथ ही साढ़े पांच साढ़े पांच हजार रुपए के जुर्माने का भी आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.