Etawah Auraiya News: युवक से मारपीट, दो पर मामला दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के ग्राम सरावा में पीड़ित के घर के बाहर युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सरावा निवासी शिवप्रकाश ने बताया कि चार सितंबर की शाम वह अपने मकान के पास गली में था। गांव के ही मोहित और अंकित ने उसके साथ गाली गलौज करते ही मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मारपीट में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.