Etawah Auraiya News: युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर।बसरेहर थाना क्षेत्र के कस्बा बसरेहर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बुधवार की दोपहर में कमरे के अंदर 19 साल के अजय कुमार पुत्र आशीष कुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे उतार कर नजदीक बसरेहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे तो वहां पर मौजूद डा. सोभित यादव ने देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अजय कुमार का अंतिम संस्कार किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.