इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के पक्का बाग के पास युवक को घेरकर गोली मारी गई। गोली से घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर मानकर डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।कोकपुरा निवासी राघव सिंह चौहान गुरुवार की रात को पक्का बाग गए थे। फ्रेंड्स कॉलोनी के पक्का बाग के पास स्थित नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उनके पहुंचते ही अचानक एक कार आकर रुकी और पीछे से बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गोली चला दी, गोली उसके हाथ में लगी। ​गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। गोली की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल राघव सिंह ने बताया कि वह एक किन्नर गुट के साथ रहकर उन...