Etawah Auraiya News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, चारपाई पर मिला शव
इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बकेवर के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर मिला। भाई ने मजदूरी के पैसों के लिए मारपीट से घायल होने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। नगला परसे निवासी 48 वर्षीय संजय जाटव मजदूरी करता था। पिछले चार दिनों से गांव के ही सगे भाईयों महेंद्र, मोनू और सतेंद्र के यहां मकान निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। सोमवार सुबह संजय को जब उसकी मां श्रीवती देवी जगाने पहुंची तो वह चारपाई पर मृत हालत में मिला। छोटे भाई मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विपिन मलिक और चौकी प्रभारी रमाकांत त्यागी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छोटे भाई मुकेश और सर्वेश ने बताया कि वह घर पर नहीं थे, बहन के घर गए थे। उनको जानकारी मिली है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.