Etawah Auraiya News: युवक की मौत मामले में मुकदमा
इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करहल थाना क्षेत्र के खुशहालपुरा निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 14 सितंबर को उनका पुत्र प्रदीप कुमार बाइक से जा रहा था। मलाजनी के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.