Etawah Auraiya News: युवक की मौत के बाद लुधियानी में क्लीनिक पर छापा
इटावा औरैया, सितम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के लुधियानी गांव में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर में संचालित क्लीनिक और पैथालाजी सेंटर पर छापेमारी की।
जांच के लिए पहुंची टीम नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. अमित दीक्षित के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्लीनिक, पैथालाजी और मरीजों को भर्ती करने वाले कमरे का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि लुधियानी में एक युवक की उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे मिनी पीजीआई सैफई ले जाया जा रहा था। रास्ते में युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वजन ने शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। इसी मामले के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्लीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.