इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। युवक की आत्महत्या में ग्राम प्रधान के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत दर्ज मामले में ग्राम प्रधान संगठन के लोगों ने विरोध जताया।बीस के करीब प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधियों ने थाना पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को प्रधान के पक्ष में ज्ञापन दिया।प्रधान संगठन के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर प्रधान के विरुद्ध एफआईआर को निरस्त किये जाने को माँग की। ग्राम पंचायत रमऊपुर परसौली के मजरा ग्राम परसौली में मंगलवार की रात एक युवक विशेष यादव ने घर के अंदर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों में ग्राम प्रधान व उसके भाइयों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।मामले में ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र यादव व उनके दो भाइयों सहित तीन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। परिजनों ने प्राथमि...