इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर कोतवाली के साबितगंज मोहल्ले के रहने वाले एक युवक का शव ग्वालियर में नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। शव यहां लाया गया, इसके बाद परिजनों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की छानबीन करा रही है।साबितगंज के रहने वाले बृजेंद्र 11 अक्टूबर को अपने एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को बरामद कराने के लिए पुलिस टीम के साथ अहमदाबाद गए थे। पुलिस ने वहां किशोरी को बरामद कर उसे ले जाने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था। वापसी के दौरान कार में जगह कम होने के कारण बृजेंद्र और उनके एक अन्य रिश्तेदार को अहमदाबाद में ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद दोनों किसी तरह ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर से बृजेंद्र अचानक लापता हो गए। दूसरा रिश्तेदार अकेले...