Etawah Auraiya News: यमुना में डूबने से युवक की मौत, कंधेसी के पास मिला शव
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के नेवरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय महावीर की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम लवेदी थाना क्षेत्र के कंधेसी गांव के पास यमुना में उसका शव उतराता मिला। शव की पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि रविवार शाम महावीर किसी बात को लेकर परेशान था। वह घर से यमुना नदी की ओर चला गया। नदी किनारे उसने अपने कपड़े उतारकर रख दिए और यमुना में छलांग लगा दी। सोमवार सुबह बकरी चराने गए ग्रामीणों ने नदी किनारे उसके कपड़े पड़े देखे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके चाचा को दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार शाम कंधेसी गांव के पास यमुना में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान महावीर के रूप में की। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.