इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में फकीरे की मढ़ैया गांव के पास बॉर्डर पर स्थित यमुना पुल से नदी में कूदी 75 वर्षीय वृद्धा का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। घटना आगरा जिले के बाह तहसील के चित्रहाट थाना क्षेत्र का है स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की टीम ने लगातार यमुना नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आगरा जिले के चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पुरा बीरवल निवासी 75 वर्षीय कल्लो देवी पत्नी शोभाराम बीते दिवस घर से बिना बताए निकल गई थीं। बताया गया कि वह फकीरे की मढ़ैया के पास यमुना पुल पर पहुंचीं और अपनी चप्पल उतारकर नदी में कूद गईं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पुल से युवती ने यमुना नदी में लगाई छलांग, चल रही तलाश राहगीरों ने वृद्धा को नदी में कूदते देखा और इसकी जानकारी आसपास के ग...