Etawah Auraiya News: यमुना नदी में कूदा वृद्ध, खोजने को बुलाई एसडीआरएफ
इटावा औरैया, जुलाई 29 -- Etawah Auraiya News: उदी। इटावा- उदी के बीच स्थित यमुना नदी में बुधवार दोपहर 80 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति ने छलांग लगा ली। नदी में उनकी तलाश की जा रही है। बढ़पुरा थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस यथाशीघ्र मौके पर पहुंची और गोताखोरों के जरिए अज्ञात वृद्ध की नदी में तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने पुल के पास दुकान किए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि पहले उन्होंने एक दुकानदार से पीने को पानी मांगा। पानी पीने के बाद उन्होंने कहा कि वह काफी तनाव में है। उन्हें सांत्वना दी गई फिर थोड़ी देर बाद वह वहां से चले गए। बाद में वह अचानक नदी में कूद गए। वृद्ध का नदी में पता लगाने को एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.