इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम जसोहन में स्थित पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में रविवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना ट्वीट के माध्यम से पुलिस को मिली। सीओ आयुषी सिंह थानाध्यक्ष कमल भाटी फोरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। रविवार दोपहर 1.30 बजे सूचना मिली कि ग्राम पंचायत जसोहन में पथरी बाबा मंदिर के समीप यमुना नदी में एक महिला का शव झाड़ियों में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहां एक अज्ञात महिला का शव यमुना नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों और तैराकों को बुलाकर सावधानीपूर्वक शव को नदी से बाहर निकलवाया। मह...