Etawah Auraiya News: यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, चेतावनी बिंदु से 2.5 मीटर नीचे
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: उदी। जिले में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार शाम से तेजी के साथ बढ़ने लगा है। यमुना चेतावनी बिंदु से महज 2.5 मीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के यमुना कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम से यमुना का जलस्तर 6-7 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शाम 5 बजे नदी 118.35 मीटर पर थी जो 6 बजे बढ़कर 118.42 मीटर पर पहुंच गई। सुबह नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 117.96 मीटर था। उन्होंने बताया कि इटावा में यमुना का सामान्य जलस्तर 111.00 मीटर है जबकि चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर है। अभी नदी चेतावनी बिंदु से करीब 2.50 मीटर नीचे है। वहीं चंबल नदी सामान्य स्तर पर बह रही है। उदी चंबल कार्यालय के सहायक राजेश कुमार ने बताया कि चंबल का जल स्तर सोमवार शाम 5 बजे 106.67 मीटर पर था, जो कि सामान्य है। लगातार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.