Etawah Auraiya News: मोरपंखी पोशाक व इलेक्ट्रॉनिक पालने की मांग ज्यादा
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हर कोई अपने ठाकुर जी को त्योहार पर आकर्षक ढंग से सजाना चाहता है। इसी के चलते बाजारों में विभिन्न प्रकार की पोशाकों के साथ भगवान के श्रृंगार सामग्री की खूब खरीदारी चल रही है। भक्तों को मोरपंखी के साथ जरी की कढ़ाई वाली पोशाक, बांसुरी, विभिन्न प्रकार की पगड़ी, मुकुट, लकड़ी की बांसुरी भी खूब खरीदी जा रही है। लोग अपने घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर सजाते हैं इनकी पोशाकें भी खूब खरीदी जा रही है। शहर के गुदड़ी बाजार, बजाजा लाइन, राजा गंज, नुमाइश चौराहा, भरथना चौराहा, विजय नगर चौराहा आदि क्षेत्रों में इन सामानों की खरीदारी हो रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शृंगार-झांकी के सामानों से सजा बाजार, आधुनिक पोशाक में नजर आएंगे लड्डू गोपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.