Etawah Auraiya News: मोबाइल लूट की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, छात्रा एसएसपी से मिली
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इकदिल क्षेत्र के नगला पूठ गांव निवासी सोनम ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी को बताया कि 13 जुलाई को वह अभयवीर स्मृति महाविद्यालय में प्रवेश लेने के बाद बस से अपने गांव लौट रही थी। दोपहर 12 बजे बिरारी पुल के पास बस से उतरकर सर्विस रोड पर पैदल जा रही थी। आरोप है कि तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। मोबाइल के कवर में 1800 रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। इसकी शिकायत इकदिल थाने में की लेकिन पुलिस ने लूट के बजाए मोबाइल गुम होने का मुकदमा दर्ज किया।सोनम ने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को एक अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.