Etawah Auraiya News: मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर अभियान, 93 का चालान
इटावा औरैया, सितम्बर 13 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जसवंतनगर पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रविवार शाम थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में फाल्टी नंबर प्लेट के 25, बिना हेलमेट के 30, मोडिफाइड साइलेंसर के आठ, प्रेशर हॉर्न के पांच, हूटर के पांच और नो पार्किंग के 20 चालान किए। कुल 93 चालानों में 1,38,700 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों में अनधिकृत साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर का इस्तेमाल न करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.