Etawah Auraiya News: मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करते एक दर्जन पकड़े
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजली विभाग और विजिलेंस टीम ने सोमवार सुबह मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। धनुवां, शाहजहांपुर, फतेहपुरा, नगला डंबल समेत आसपास के क्षेत्रों में टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी करते एक दर्जन उपभोक्ताओं को पकड़ा। सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। अचानक हुई छापेमारी से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते उपभोक्ताओं को पकड़ा। जांच में पांच उपभोक्ता पांच किलोवाट तक की बिजली चोरी करते मिले, जबकि अन्य उपभोक्ता एक से तीन किलोवाट तक बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने मौके पर जांच कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।
बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान के दौरान वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.