Etawah Auraiya News: मेमू ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरकर युवती घायल
इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: भरथना। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवती प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। क्षेत्र के गाँव लालपुर समसपुर के रहने वाले जयप्रकाश अपनी बेटी सोनी के साथ भरथना स्टेशन पहुंचे थे। बताया गया कि वह अलीगढ़-गोविंदपुरी फास्ट मेमू ट्रेन संख्या 64704 में यात्रा कर रहे। अपने किसी रिश्तेदार को सामान देने के लिए भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरी थीं। सामान देने के लिए वह ट्रेन के अंदर गई थीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। सोनी ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गिरकर घायल हो गईं। जीआरपी हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल अवले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.