इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। विकास भवन परिसर में रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गयाद्ध जिसमें जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर विशेष स्टाल लगाया गया। इसमें लोगों को जनगणना के संबंध में जागरूक किया गया और जानकारी भी दी गई। जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इस जागरूकता स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। इसके साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना में भागीदारी करें। अधिकारियों ने लोगों से यह आग्रह भी किया कि वे जनगणना को केवल सरकारी प्रक्रिया ना समझे बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का महत्वपूर्ण अवसर माने। यह भी पढ़ें- Bhag...