इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: सैफई। 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। सैफई क्षेत्र में हजारों बीघा धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई और कई खेतों में पानी भर गया। पककर कटाई के लिए तैयार फसल के गिरने से किसानों की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो गया है। गीजा, हैवरा, बहादुरपुर, नरोहली, लछबाई, नगला अनिया, पिडारी, बघुईया, नगला बरी और नगला मठिया समेत कई गांवों में धान की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों के अनुसार धान पक चुका था और जल्द ही कटाई शुरू होनी थी। यह भी पढ़ें- अनवरत बारिश और तेज हवा से से खेतों में धान और गन्ना बर्बाद अब पानी भरा रहने से बालियों में दाने खराब होने और कटाई में अतिरिक्त परेशानी की आशंका है। बहादुरपुर के क...