इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। अंडावली स्थित हजरत सूफी दरगाह पर उर्स मुबारक का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में फिरोजाबाद, आगरा और फतेहपुर सीकरी से आए मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम और शायरियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर महफिल में समां बांध दिया। देर रात तक चली कव्वाली की महफिल में श्रोता झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी के कव्वाल शाकिर चिश्ती ने तुझे क्या बताऊं राजदा, तेरे सामने मेरा हाल है, तुझको पाया है जमाने से किनारा करके सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं आगरा के नाजिम ने दूल्हा बना है ख्वाजा अजमेर की बस्ती में पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फतेहपुर सीकरी के शाहिद नूर ने जमाने के हर एक नबी ने कहा, मुझे तो अली-अली चाहिए सुनाकर महफिल में वाहवाही लूटी।

क...