इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के फुलरई स्थित साईं कोल्ड स्टोर में आलू छुड़ाने पहुंचे दो लोगों पर मुनीम के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में मुनीम का दाहिना हाथ टूट गया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, अशोक नगर इटावा निवासी देवकी नंदन पुत्र स्वर्गीय दयाराम साईं कोल्ड स्टोर, फुलरई में मुनीम हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के एहलादपुर निवासी नवरतन सिंह पुत्र लज्जाराम और विवेक यादव अपने आलू छुड़ाने कोल्ड स्टोर पहुंचे थे। आरोप है कि आलू खराब निकलने को लेकर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने देवकी ...