इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। आचार्य श्री 108 शांतिसागर महाराज की परंपरा के संत पूज्य मुनि श्री 108 भावसागर महाराज ससंघ का रविवार प्रातः चातुर्मास के लिए नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार व स्वागत द्वार सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं ने अपने प्रतिष्ठानों और आवासों को भी सजाया है। नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय और भक्तिमय हो गया है। मंगल प्रवेश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।समिति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सांसद आदित्य यादव रहेंगे और गुरुजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष रोहित जैन, महामंत्री आशीष जैन तथा कोषाध्यक्ष विवेक जैन ने बताया कि पूज्य मुनि श्री के आगमन को ले...