Etawah Auraiya News: मुनिश्री भाव सागर के सानिध्य में दशलक्षण पर्व शुरू
इटावा औरैया, सितम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि भाव सागर महाराज के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह बच्चों ने मंगल प्रभात फेरी निकाली। इसमें बच्चों ने जैन भजनों और वीर रस से ओतप्रोत गीतों का गायन किया। जैन मंदिर पर श्री पार्श्वनाथ भगवान का दिव्य अभिषेक किया गया। नवीन पंडाल में दशलक्षण महापर्व के विधान की धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं। प्रथम दिन श्री शीतलनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र राजकमल चिराग जैन परिवार को मिला। मुनिश्री भाव सागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा कराई गई। श्रद्धालुओं ने नगर, समाज और सभी जीवों के कल्याण की मंगल कामना की। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुआ दश लक्षण महापर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.