Etawah Auraiya News: मुख्य चौराहे पर सांड़ों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के अब्दुल हमीद मुख्य चौराहा पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे दो सांडों की आपसी भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क किनारे स्थित एक दुकान तक पहुंच गए, जिससे दुकानदार समेत आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सांड दुकान के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन अचानक दोनों अलग-अलग दिशा में मुड़ गए, जिससे दुकान और उसमें बैठे दुकानदार की जान बाल-बाल बच गई। इसी दौरान दो अन्य सांड भी वहां पहुंच गए और एक-दूसरे को पीछे धकेलने की होड़ में भिड़ गए, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। सांडों की लड़ाई के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन करीब 20 मिनट तक प्रभावित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय लोगों ने लाठियां पीटकर और पानी डालकर सांडों को अलग-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.